Deoli News 1 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नववर्ष के मौके पर गुरुवार को देवली के कुचलवाड़ा रोड स्थित विद्युत निगम कार्यालय परिसर में विराजमान भगवान श्री सांवरिया सेठ का अत्यंत आकर्षक और भव्य श्रृंगार किया गया।
इस विशेष अवसर पर भगवान को विभिन्न रंगों से सुसज्जित आकर्षक पोशाक धारण कराई गई, जिसे देख श्रद्धालु मोहित हो उठे। सुबह से ही मंदिर में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महिलाओं ने मंदिर परिसर में बैठकर भजन कीर्तन किया। भगवान के मनमोहक रूप और दिव्य श्रृंगार के दर्शन कर लोगों ने नए साल की मंगलमय शुरुआत की और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर दिन भर ‘सांवरिया सेठ’ के जयकारों से गुंजायमान रहा, जहाँ भक्तों ने फल, फूल और प्रसाद अर्पित कर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसी तरह सिरोही स्थित खाटू श्याम मंदिर व बोयड़ा स्थित श्री गणेश मंदिर में भी नए साल के मौके पर लोगों ने पहुंचकर दर्शन किए।



