Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHanumannagar Newsश्रीचारभुजानाथ व सालिग्रामजी के पौष बड़ा भोग लगाया

श्रीचारभुजानाथ व सालिग्रामजी के पौष बड़ा भोग लगाया


Deoli News 1 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के अमरवासी गांव स्थित श्रीचारभुजा व सालिग्राम भगवान के मंदिर में पकौड़ी और हलवे (पौष बड़े) का भोग लगाया गया।

 

इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। मंदिर कमेटी से जुड़े दुर्गा शंकर शास्त्री ने बताया कि मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं ने सेवा भाव के साथ प्रसादी वितरण में सहयोग किया। इस दौरान जसराज सिंह, धर्मेंद्र पांचाल, लोकेश काबरा, जुगराज सिंह, रघुनाथ सिंह, अंकित काबरा आदि ने प्रसाद वितरण कर भगवान की आरती की। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने भगवान की प्रसादी ग्रहण की। उल्लेखनीय है कि पौष माह में भगवान को गर्म भोजन का भोग लगाने का शास्त्रोक्त विधान है। लिहाजा हर वर्ष इस माह में हलवा औऱ पकोड़ी का भगवान के भोग लगाया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d