मार्केट न्यूज़
Deoli News 8 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रीको इंडस्ट्रियल एरिया स्थित राधारानी आटा मिल के तीन वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर बुधवार शाम वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया।

फैक्ट्री संचालक महावीर सिंह एवं जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस अवसर पर देवली सहित टोडारायसिंह, मालपुरा, हिंडोली, दूनी, जहाजपुर और नासिरदा सहित क्षेत्रों से बड़ी संख्या में हलवाई शामिल हुए। जिन्हें राधारानी आटा बनने की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया। वही क्वालिटी के विभिन्न फेज दिखाएं। कार्यक्रम में शकरगढ़ (भीलवाड़ा) से आए महामंडलेश्वर जगदीशपुरी महाराज ने लोगों को आशीर्वाद वचन दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यवसाय में सफलता की पहली सीढ़ी गुणवत्ता होती है। जिसे बरकरार रखकर व्यवसाय ऊंचाइयों पर ले जाया जा सकता है।
उन्होंने राधारानी आटा मिल के प्रबंध को से भी गुणवत्ता पूर्ण व्यवसाय करने की बात कही। प्रबंधको ने बताया कि गुणवत्ता के बूते पर बहुत कम समय में राधारानी आटा ब्रांड ने देवली, जहाजपुर, केकड़ी, सावर, हिंडोली समेत आसपास के क्षेत्र में अपनी पहचान और पेठ बनाई है। अब मार्केट में यह जाना पहचाना ब्रांड बन चुका है। समारोह के समापन पर आटा मिल प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।


