Deoli News 11 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रदेश के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर रविवार शाम 5:30 बजे देवली नगर पालिका सभागार में आयोजित विकसित भारत ग्राम कार्यक्रम (VBGRAM G) और बजट पूर्व संवाद सत्र की अध्यक्षता करेंगे।
जनसंपर्क अधिकारी टोंक की सूचना के अनुसार इस दौरान यहां बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम होगा। इसके बाद रात 8 बजे हीरालाल नागर देवली पंचायत समिति की गैरोली ग्राम पंचायत पहुँचेंगे, जहाँ वे आयोजित किसान चौपाल में ग्रामीणों और अन्नदाताओं से सीधा संवाद करेंगे। इस चौपाल के माध्यम से किसानों की समस्याओं को सुनने के साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की जाएगी। मंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी की जा रही हैं।



