Deoli News 11 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में चाइनीज मांझे असर अब भारी पड़ने लगा है। शनिवार को विवेकानंद कॉलोनी, रामदेव बाबा मंदिर क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी कोटा रोड से अपने घर लौटते समय हवा में तैरते धारदार मांझे की चपेट में आ गई।
इस हादसे में बच्ची का गाल और नाक कट गया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। गनीमत रही कि मांझा गले तक नहीं पहुँचा, जिससे एक बड़ा अनहोनी टल गई। स्थानीय लोगों ने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से मांग की है कि औपचारिक कार्रवाई के बजाय धरातल पर कदम उठाए जाएं। शहर के बाजारों में बिक रहे इस चाइनीज मांझे पर पूर्ण अंकुश लगाना बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी और मासूम का जीवन खतरे में न पड़े।



