Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessजीवन बचाने का मंत्र सिखाया, 'बेसिक लाइफ सपोर्ट' कार्यशाला

जीवन बचाने का मंत्र सिखाया, ‘बेसिक लाइफ सपोर्ट’ कार्यशाला


Deoli News 13 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली के रामी देवी नर्सिंग संस्थान के स्टाफ और विद्यार्थियों द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, देवली गांव में ‘बेसिक लाइफ सपोर्ट’ (बीएलएस) प्राथमिक जीवन रक्षक सहायता से संबंधित कार्यशाला हुई।

इस दौरान कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) यानी कृत्रिम श्वसन क्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. महेश जिंदल और डॉ. राघव जिंदल ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम रामी देवी नर्सिंग संस्थान, महेश नर्सिंग एवं माहेश्वरम हॉस्पिटल का एक संयुक्त प्रयास है, जिसका मुख्य लक्ष्य बच्चों को आपातकालीन स्थिति में जीवन बचाने की तकनीक सिखाना है।

संस्थान की निदेशिका डॉ. कल्पना जिंदल ने इस अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में परिवार के कम से कम एक सदस्य का प्रशिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि समय रहते मदद मिल सके। संस्था प्रधान डॉ. मुरारी लाल धाकड़ और डॉ. चंदू भारद्वाज ने बताया कि संस्थान द्वारा संचालित इस विशेष अभियान का उद्देश्य देवली शहर सहित आसपास के गांवों के सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को इस जीवन रक्षक तकनीक में निपुण बनाना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d