Deoli News 16 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की जनता कॉलोनी निवासी अनुज्ञा गौतम पुत्री रविशंकर गौतम ने महर्षि दयानंद सरस्वती (एमडीएस) यूनिवर्सिटी, अजमेर द्वारा आयोजित एमए फाइनल अंग्रेजी साहित्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
अनुज्ञा ने यह उपलब्धि स्वयंपाठी छात्रा के रूप में अध्ययन करते हुए हासिल की है। वर्तमान में अनुज्ञा अपने दादा सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद शर्मा के मार्गदर्शन में रहकर ही अपनी पढ़ाई कर रही हैं, जबकि उनके पिता रविशंकर शर्मा एक प्राइवेट इंस्टीट्यूट में मेडिकल शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। इस सफलता पर वार्ड पार्षद लोकेश लक्षकार, भगवान गुरु कृपा संस्थान के संस्थापक पं मुकेश गौतम, बृजेश भारद्वाज और मोहन गैस के प्रबंधक पंकज शर्मा ने अनुज्ञा के घर पहुंचकर उसका माल्यार्पण किया और मुंह मीठा करवाया।



