Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskप्रशासनिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के टिप्स

प्रशासनिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के टिप्स

जहाजपुर कॉलेज में करियर संवाद


Jahazpur News 16 जनवरी (मोहम्मद आजाद नेब) राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को करियर काउंसलिंग एवं संवाद सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को करियर की बारीकियों से अवगत कराया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाहपुरा एसडीओं प्रकाश चंद रेगर थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जहाजपुर एसडीएम राजकेश मीणा, शाहपुरा डीवाईएसपी राजेश आर्य और जहाजपुर डीवाईएसपी रेवड़मल मौर्य उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शिखा जगरवाल ने की। मुख्य अतिथि प्रकाश चंद रेगर ने छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन मूल्यों को अपनाने और अनुशासन के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब देते हुए उनका व्यावहारिक मार्गदर्शन किया। वहीं एसडीएम राजकेश मीणा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकों और स्वाध्याय को कोचिंग से अधिक महत्वपूर्ण बताया।

सुरक्षा और अनुशासन के विषय पर बात करते हुए डीवाईएसपी राजेश आर्य ने नियमित रूप से कॉलेज आने और पुस्तकालय का अधिकतम उपयोग करने की सलाह दी। डीवाईएसपी रेवड़मल मौर्य ने सामाजिक बुराइयों पर प्रहार करते हुए विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर अपने और अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित रखने का आह्वान किया। प्राचार्य डॉ. शिखा जगरवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें जीवन में सही दिशा चुनने में मदद मिलती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d