Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationहरिराम शर्मा स्मृति पुरस्कार आराध्या को मिलेगा

हरिराम शर्मा स्मृति पुरस्कार आराध्या को मिलेगा


Deoli News 23 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में दिवंगत हरिराम शर्मा की स्मृति में दिया जाने वाला 25 वाँ हरिराम शर्मा स्मृति पुरस्कार 2026 छात्रा आराध्या सिंहल मिलेगा।

उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में उपखंड अधिकारी रूबी अंसार यह पुरस्कार देगी। पुरस्कार समिति के सचिव व पूर्व पार्षद नवल जोशी ने बताया कि सेवानिवृत प्रधानाध्यापक हरिराम शर्मा की स्मृति में गत 24 वर्षों से देवली नगर पालिका क्षेत्र में दसवीं बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को यह पुरस्कार दिया जाता है। इस बार 25 वाँ हरिराम शर्मा स्मृति पुरस्कार इम्मानुएल मिशन स्कूल की छात्रा आराध्या सिंहल पुत्री नीरज सिंहल को देवली नगर पालिका क्षेत्र में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं परीक्षा में सर्वाधिक 95.33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर दिया जाएगा। छात्रा को पुरस्कार स्वरूप मां सरस्वती की धातु प्रतिमा, प्रमाण पत्र एवं 1001 रुपए नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा।

 

Oplus_16908288
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d