“स्कूल में भेंट की प्रतिमा”
Deoli News 24 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजकोट में बसंत पंचमी पर माँ सरस्वती की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ हुआ।
विद्यालय प्रधानाचार्य बन्नाराम जाट ने बताया कि विद्यालय परिसर में सरस्वती माता की प्रतिमा नहीं थी, जिसके लिए रमेश चन्द मीणा निवासी राजकोट से संपर्क किया गया और उनके सहयोग से मूर्ति स्थापना का काम पूरा हुआ। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ और ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जिन्होंने मां शारदा की वंदना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भामाशाह रमेश मीणा द्वारा इसे लेकर 25 जनवरी को जागरण और 26 जनवरी को राजकोट व आसपास के गांवों के लिए भोजन का कार्यक्रम भी आयोजित होगा।
यह आयोजन शिक्षा के मंदिर स्कूल में आध्यात्मिक चेतना जगाने और विद्यार्थियों को विद्या की देवी के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देने के उद्देश्य से किया गया।


