Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskकबड्डी प्रतियोगिता में मां बीजासन टीम ने मारी बाजी

कबड्डी प्रतियोगिता में मां बीजासन टीम ने मारी बाजी


Deoli News 24 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कुचलवाड़ा रोड स्थित आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वावधान में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई।

बजरंग दल के प्रखंड संयोजक राजू सरकार ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ पायल बाई किन्नर, राजकुमार मीणा, अशोक दुबे, कन्हैया लाल पीला और दिनेश गौतम द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। खेल प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों के 108 खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया, जिसमें उद्घाटन मैच किसान क्लासेज की ए और बी टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक उद्घाटन मुकाबले में किसान क्लासेज ए टीम ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मां बीजासन कबड्डी टीम और माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर स्कूल की टीम के बीच संघर्षपूर्ण रहा।

इसमें मां बीजासन टीम ने 35-30 के अंकों के अंतर से खिताबी जीत हासिल कर प्रतियोगिता अपने नाम की। यहां विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d