Deoli News 25 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र की रतनपुरा कॉलोनी में रविवार को प्रथम निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं जांच परामर्श कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। शिविर से पहले सभी डॉक्टर का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

उक्त शिविर में क्षेत्र के 400 से भी अधिक लोगों ने पहुंचकर आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया। यहां विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को निःशुल्क परामर्श और मार्गदर्शन दिया गया। शिविर के प्रमुख चिकित्सकों में डॉ. प्रहलाद धाकड़ (एमडी मेडिसिन), डॉ. लालकृष्ण कुमावत (अस्थि एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ), डॉ. रामकिशोर डारवाल (सामान्य शल्य चिकित्सक), डॉ. भूपेंद्र सैनी (कान, नाक एवं गला रोग विशेषज्ञ), डॉ. मनोज नागर (शिशु रोग विशेषज्ञ) और डॉ. गोविंद सेवानी (नेत्र रोग विशेषज्ञ) शामिल थे। चिकित्सकों के साथ-साथ प्रयोगशाला तकनीशियन और औषधि वितरण की भी पूरी व्यवस्था उपलब्ध रही।
शिविर में आए सभी जरूरतमंदों को विशेषज्ञों की सलाह के बाद निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।


