Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपंचकल्याणक महोत्सव के लिए भट्टी पूजन किया

पंचकल्याणक महोत्सव के लिए भट्टी पूजन किया

करीब 50 हजार श्रद्धालुओं के लिए तैयार होगा भोजन


Deoli News 3 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की ज्योति कॉलोनी स्थित अयोध्या नगरी में आयोजित होने जा रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ की तैयारियां जोरों पर हैं। इसे लेकर मंगलवार को महोत्सव के विशाल रसोई अनुभाग में भट्टी पूजन का कार्यक्रम हुआ।

आयोजन समिति के संयोजक पंकज जैन सर्राफ़ और अध्यक्ष विनोद जैन (मोतीपुरा) ने बताया कि इस छह दिवसीय भव्य आयोजन के दौरान प्रतिदिन हजारों लोगों का भोजन तैयार किया जाएगा। भट्टी पूजन के साथ ही अब विभिन्न प्रकार की मिठाइयां और नमकीन बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो रहा है। समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि 6 से 11 फरवरी तक चलने वाले इस महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुबह नाश्ते और दोनों समय के भोजन की विशेष व्यवस्था की जा रही है।

इसके अतिरिक्त पूरे समय चाय और शुद्ध पेयजल का पर्याप्त प्रबंध भी रहेगा। आयोजन समिति के अनुमान के अनुसार, पूरे कार्यक्रम के दौरान करीब 50 हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था की जा रही है। भट्टी पूजन के अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं और समिति सदस्यों ने सामूहिक रूप से पंचकल्याणक महोत्सव की निर्विघ्न सफलता और विश्व शांति की कामना की। इसके अलावा पिछले कई दिनों से शहर में लाइटिंग और सजावट का काम चल रहा है। शहर के मुख्य बाजार डिवाइडर पर जैन ध्वज सज चुके हैं। वही कार्यक्रम स्थल पर साफ सफाई भी परवान पर है। आयोजन समिति कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए लगातार जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d