Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskकानून मंत्री से मिले अधिवक्ता, स्थाई एडीजे कोर्ट का मिला आश्वासन

कानून मंत्री से मिले अधिवक्ता, स्थाई एडीजे कोर्ट का मिला आश्वासन


Jahazpur News 4 फरवरी (मोहम्मद आज़ाद नेब) बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक सिंह चौहान के नेतृत्व में बार पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्थानीय विधायक एवं भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष गोपीचंद मीणा के साथ विधानसभा भवन में राजस्थान के कानून मंत्री जोगाराम पटेल से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने जहाजपुर में स्थाई एडीजे (अपर जिला एवं सत्र) न्यायालय खोलने की मांग रखते हुए कहा कि वर्तमान में संचालित एडीजे कैम्प कोर्ट से न्यायिक कार्यों में असुविधा हो रही है, जिससे अधिवक्ताओं के साथ-साथ आम जनता को भी परेशानी उठानी पड़ती है। कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने मांग को गंभीरता से लेते हुए आश्वस्त किया कि जहाजपुर में चल रहे एडीजे कैम्प कोर्ट को इसी वर्ष स्थाई एडीजे कोर्ट में परिवर्तित कर दिया जाएगा।

विधायक एवं भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष गोपीचंद मीणा ने कहा कि स्थाई एडीजे कोर्ट खुलने से जहाजपुर क्षेत्र की न्यायिक व्यवस्था मजबूत होगी और आमजन को त्वरित न्याय मिलने में सुविधा होगी। इस दौरान बार एसोसिएशन के महासचिव शैतान सिंह राणावत सहित सदस्य ओम प्रकाश मूंदड़ा, अंजनी शर्मा, अतुल जोशी, कमल गौड़, बद्री लाल, मुकेश, महावीर प्रसाद, सत्यनारायण खटीक, अमित बिड़ला, अखलाक अहमद, जाकिर हुसैन, नरेंद्र सिंह मीणा, सुशीला जैन, सोनाली धाकड़ एवं संतोष कुमारी मीणा मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d