Deoli News 14 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी के धुआं कला गांव में 10वीं-12वीं के 10 मेधावी व सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सरपंच रंगलाल सांवरिया ने जयपुर से बीकानेर हवाई यात्रा का तोहफा दिया।
शनिवार सुबह 8:30 बजे जयपुर से उड़ान भरकर यह दल 10 बजे बीकानेर पहुँचा। जिसमें 6 होनहार छात्राएं और 4 छात्र शामिल रहे। इस दल में सरपंच के साथ ग्राम विकास अधिकारी गोविंद माहेश्वरी और एलडीसी पुरणमल भी बच्चों का उत्साह बढ़ाने साथ मौजूद रहे। सरकारी और निजी स्कूलों के इन होनहारों को बीकानेर में कैमल रिसर्च सेंटर और करणी माता मंदिर सहित प्रसिद्ध स्थलों का भ्रमण कराया जा रहा है। ऐतिहासिक जूनागढ़ किला और लक्ष्मीनारायण मंदिर देखकर विद्यार्थियों ने राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बहुत करीब से जाना। सरपंच सांवरिया ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को सम्मानित कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रोत्साहित करना है। हवाई यात्रा के इस रोमांचक सफर ने बच्चों के सपनों को पंख दिए है। वहीं करियर में और सफलता प्राप्त करने के लिए मोटिवेट किया है।



