Monday, May 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsसमाज की बैठक में प्रतिभा सम्मान समारोह पर चर्चा

समाज की बैठक में प्रतिभा सम्मान समारोह पर चर्चा


Deoli News 22 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री जाट समाज विकास समिति, देवली की बैठक रविवार को सिरोही स्थित देहलवालजी मंदिर परिसर की जाट धर्मशाला में हुई।

बैठक में आगामी 11 मई को “जाट समाज प्रतिभा सम्मान समारोह” आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समारोह में गत दो वर्षों तथा वर्तमान वर्ष में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10वीं एवं 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों, साथ ही सरकारी सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। आयोजन को सुव्यवस्थित करने के लिए जल्द एक अलग आयोजन समिति का गठन किया जाएगा, जो कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं अन्य आवश्यक तैयारियों का दायित्व संभालेगी।

यहां सर्वसम्मति से तय किया गया कि विवाह समारोहों में केवल 5 तोला सोना चढ़ाने की परंपरा को अपनाया जाए तथा मायरे में सहयोग गुप्त रूप से लिफाफे के माध्यम से दिया जाए। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह सम्मान से प्रतिभाएं निश्चित तौर पर प्रोत्साहित होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d