Monday, May 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskबैठक में कुप्रथाओं को त्यागने और संगठन विस्तार का निर्णय

बैठक में कुप्रथाओं को त्यागने और संगठन विस्तार का निर्णय


Deoli News 23 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर स्थित श्री रावणा राजपूत धर्मशाला में श्री नामदेव छीपा समाज हितकारिणी समिति जिला टोंक की त्रैमासिक बैठक संपन्न हुई। आराध्य देव श्री नामदेव के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुई।

देवली उपशाखा अध्यक्ष महेंद्र मेडतवाल व कार्यकर्ताओं ने आगंतुकों का स्वागत किया। जिला महामंत्री मनीष नामा ने विगत बैठक की समीक्षा व आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में सामाजिक सुधारों पर केंद्रित चर्चा के दौरान विवाहों में होने वाले अपव्यय को रोकने पर बल दिया गया और सर्वसम्मति से मृत्युभोज में लहन व पहरावनी बंद करने का निर्णय लिया गया। उमेश नामा के सुझाव पर जिला छीपा समाज कर्मचारी महासंघ और रामचरण नामा के सुझाव पर व्यापारिक प्रकोष्ठ के गठन का प्रस्ताव रखा गया। सुरेंद्र नामा द्वारा प्रस्तावित सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए सीताराम नामा दूनी ने 51 हजार रुपए की घोषणा की।

जिलाध्यक्ष सत्यनारायण नामा ने सामाजिक समरसता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। आगामी कार्यों के लिए ब्लॉक अध्यक्षों को मंदिरों व संपत्तियों की सूची तैयार करने तथा कार्यकारिणी घोषित करने के निर्देश दिए गए। आरती के साथ बैठक का समापन हुआ। यहां ओमप्रकाश मेडतवाल, नोरतमल नामा, रामबाबू नामा, उमेश नामा, सुरेंद्र नामा, मनोज छीपा, महेंद्र मेडतवाल, रजनीकांत नामा, उमाकांत नामा, रामचंद्र नामा, दुर्गालाल नामा, जतिन नामा, पुरुषोत्तम नामा, आशीष नामा, रामरतन बेडवाल, श्यामलाल, सीताराम नामा, कल्याणमल नामा, दीपक, चंद्रमोहन, महावीर आर नामा, डॉ. रामबाबू नामा और यतेंद्र नामा सहित मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d