Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskन्याय की मांग : देवली में सर्व सेन समाज ने सौंपा ज्ञापन

न्याय की मांग : देवली में सर्व सेन समाज ने सौंपा ज्ञापन


Deoli News 24 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीकानेर जिले के बज्जू थाना क्षेत्र के रंजीतपुरा गांव में 8वीं कक्षा की मासूम छात्रा के साथ हुए जघन्य अपराध और निर्मम हत्या के विरोध में मंगलवार को देवली में सर्व सेन समाज का गुस्सा फूट पड़ा।

सर्व सेन समाज मंच देवली के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने उपखण्ड अधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मृतका के परिवार के लिए न्याय और दोषियों को फांसी देने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि एक 13 वर्षीय बालिका बीते 21 फरवरी को अपनी कक्षा की परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, जिसके बाद से वह लापता हो गई। बाद में उसका शव रोही क्षेत्र में अर्धनग्न और क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। इस घटना से न केवल सेन समाज, बल्कि पूरे मानव समाज में रोष व्याप्त है।

समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन पर ढिलाई का आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है और न ही प्रशासन ने अब तक समाज की उचित मांगों पर कोई सकारात्मक कदम उठाया है।

यह रखी समाज ने मांगे

समाज ने सरकार के समक्ष पांच सूत्रीय मांगें रखी हैं। इसमें मुख्य रूप से सभी अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी, मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर दोषियों को मृत्युदंड दिलाने, पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व डेयरी बूथ आवंटित करने और मुख्यमंत्री राहत कोष से एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देने की मांग की गई है।

ज्ञापन देने में बजरंग लाल सेन, रामलाल सेन,  शंभू कुमार सेन, भंवर लाल सेन, टीकमचन्द सेन, प्रदीप, सीताराम, भंवरलाल सेन, नोरतमल सहित समाज के दर्जनों पदाधिकारी और युवा शामिल थे। समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इन मांगों को स्वीकार कर बालिका को न्याय नहीं दिलाया गया, तो यह आंदोलन केवल उपखण्ड स्तर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे जिले और प्रदेश स्तर पर किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d