Monday, May 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskराष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में सौंपा ज्ञापन


Deoli News 26 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब एवं अन्य कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को देवली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विरोध व्यक्त किया।

ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने बताया कि युवा कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक था, लेकिन प्रशासन द्वारा की गई यह गिरफ्तारी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों का खुला हनन है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने इस दमनात्मक कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए मांग की है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व उनके साथियों को अविलंब रिहा किया जाए और भविष्य में शांतिपूर्ण आंदोलनों पर ऐसी कार्रवाई न हो। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि जल्द रिहाई नहीं हुई, तो पार्टी प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान कांग्रेस नेता महादेव मीना, पंकज जैन सर्राफ़, सत्यनारायण सरसड़ी, राहुल बलसोरा, सत्यनारायण बूलिया आदि थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d