Deoli News 1 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री बोरड़ा गणेशजी मंदिर परिसर में विकास कार्यों में सहयोग के लिए एक दानदाता ने 31 हजार रुपए भेंट किए है।
यह डोनेटर राजकीय चिकित्सालय देवली के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार गुप्ता है। जिन्होंने अपने पुत्र राघव गुप्ता एवं पुत्री आराध्या गुप्ता के साथ मंदिर पहुंचकर मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों को 31 हजार रुपए भेंट किए। इस परिवार द्वारा पूर्व में भी मंदिर विकास के लिए सहयोग किया जा चुका है। यहां मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष गिरिराज जोशी, सदस्य चंद्रभान गोयल, पुजारी पप्पूलाल मीणा, मोहित मीणा, शिशुपाल मीणा आदि ने दानदाताओं का माल्यार्पण और भगवान गणेशजी की तस्वीर भेंट कर अभिनंदन किया।
बालाजी मंदिर में फागोत्सव आज
शहर के गंगागोरिया बालाजी मंदिर परिसर में एक मार्च दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक फाग उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां जारी है। यह जानकारी विनोद धर्मानी ने दी।


