Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationदेवली में रैपिड एक्शन फोर्स का परिचय अभ्यास हुआ

देवली में रैपिड एक्शन फोर्स का परिचय अभ्यास हुआ


Deoli News 13 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) केन्द्रीय गृह मंत्रालय के आदेशानुसार जयपुर में तैनात रैपिड एक्शन फोर्स की 83 बटालियन के जवान शुक्रवार को देवली क्षेत्र के दौरे पर हैं। इस दौरान फुल ड्रेस और हथियारबंद जवानों को देखकर शहरवासी चौंक गए।

कमांडेंट कुलदीप कुमार जैन के मार्गदर्शन एवं सहायक कमांडेंट जयसिंह के नेतृत्व में यह बल 10 से 14 मार्च तक टोंक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में परिचय अभ्यास कर रहा है। इसे लेकर आरएएफ की टीम ने देवली थाना प्रभारी दौलतराम गुर्जर के साथ मिलकर क्षेत्र का सघन परिचय अभ्यास किया। अभ्यास का मुख्य उद्देश्य इलाके की जनसंख्या, संवेदनशील स्थानों, विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा और बलवाइयों की सूची तैयार करना है, ताकि भविष्य में सांप्रदायिक तनाव, दंगा या प्राकृतिक आपदा जैसी स्थितियों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जा सके। अभ्यास के दौरान बल के सदस्यों द्वारा राजनीतिक दलों और समाजसेवी संगठनों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

सुरक्षा की दृष्टि से पूरे क्षेत्र का एक सांकेतिक मानचित्र भी तैयार किया जाएगा। परिचय अभ्यास में निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, निरीक्षक नेमीचन्द, देवली यातायात व थाना पुलिस थाना पुलिस सहित बल के अन्य अधीनस्थ अधिकारी और विभिन्न रैंक के कार्मिक थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d