Deoli News 19 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कुचलवाड़ा रोड पावर हाउस स्थित स्थानीय श्रीसांवरिया सेठ मंदिर में गुरुवार को श्रद्धा और आस्था के बीच मंदिर भंडार (दानपात्र) की गणना की गई।
संबंधित न्यूज़ :
देवली में जल्द आकार लेगा ‘मिनी मंडफिया’, दूधिया पत्थरों से महकेगा सेठ का दरबार
इस गणना के दौरान 2 लाख 24 हजार 720 रुपए की राशि प्राप्त हुई है। गणना के अवसर पर मंदिर अध्यक्ष रामसिंह शक्तावत, सचिव केपी सिंह नरूका, कोषाध्यक्ष मनीष पाराशर, उपाध्यक्ष संपत सुवालका, सह सचिव पंकज सिंहल, यतेंद्र जोशी, शैलेन्द्र सिंह, प्रदीप सेन, लवराज सिंह, दुर्गेश मीणा, धर्मराज मीणा, जयसिंह नरूका, पुजारी पं राजकुमार शर्मा, करण सांगवान और शिव भगवान पाठक सहित सदस्य उपस्थित रहे। मंदिर प्रबंधकों ने बताया कि सांवरिया सेठ के प्रति भक्तों की आस्था के चलते दान की राशि में यह बढ़ोतरी देखी जा रही है।




