Saturday, May 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsबड़े ने, छोटे भाई के खिलाफ दर्ज कराया मारपीट का मामला

बड़े ने, छोटे भाई के खिलाफ दर्ज कराया मारपीट का मामला


Deoli News 30 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के कुंचलवाड़ा कलां गांव में पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। जहां एक 70 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने ही सगे छोटे भाई के खिलाफ मारपीट व कुल्हाड़ी से हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

प्रार्थी नाथूलाल गुर्जर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया व आरोप लगाया कि उनका छोटा भाई भोजाराम गुर्जर, जो वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक है, अक्सर उनके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करता रहता है। पीड़ित के अनुसार गत 23 मार्च की है, जब वह गांव से देवली की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में उनके भाई ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे उनके हाथ में गंभीर चोट आई है। नाथूलाल ने पुलिस को बताया कि आरोपी पहले भी कई बार उन पर लाठी-डंडों से हमला कर चुका है और यह चौथी बार है जब उन्हें अपने भाई की प्रताड़ना के खिलाफ कानूनी सहायता लेनी पड़ रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d