Deoli News 6 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान टेंट डीलर्स किराया व्यवसाय समिति अजमेर संभाग की बैठक हाल ही में कोटा में आयोजित की गई।
बैठक के दौरान संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर चर्चा की गई औऱ संभाग उपाध्यक्ष और जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई। जिसमें सर्वसम्मति से देवली निवासी टेंट व्यवसायी राकेश (रामू) पुत्र रामेश्वर दीया को संगठन के अजमेर संभाग उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। इस दौरान उपस्थित संभाग के टेंट व्यवसायियों ने माला पहनाकर दीया का स्वागत किया।



