Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationआईजी ने किया वार्षिक निरीक्षण, पुलिस तंत्र को दिए कानून व्यवस्था के...

आईजी ने किया वार्षिक निरीक्षण, पुलिस तंत्र को दिए कानून व्यवस्था के निर्देश


Deoli News 9 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस महानिरीक्षक (अजमेर रेंज) राजेंद्र सिंह ने गुरुवार को देवली क्षेत्र का दौरा कर पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। आईजी के आगमन को लेकर पूरे शहर में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।

जिसके चलते आम दिनों की तुलना में शहर की सड़कें अधिक व्यवस्थित और साफ-सुथरी दिखाई दीं। महानिरीक्षक ने सबसे पहले पुलिस उपअधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया, जहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा के साथ परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। निरीक्षण के दौरान आईजी ने सर्कल के विभिन्न थानों की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध स्टाफ, लंबे समय से लंबित प्रकरणों और अपराध की सांख्यिकी रिपोर्ट की विस्तृत समीक्षा की। इसके बाद वे देवली थाने पहुंचे, जहां उनके स्वागत में भव्य रंगोली बनाई गई थी।

आईजी राजेंद्र सिंह ने थाने के मालखाने, कंप्यूटर रिकॉर्ड्स और भौतिक संसाधनों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में ‘लॉ एंड ऑर्डर’ को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आमजन के प्रति संवेदनशील रहने और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d