Sunday, April 26, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessहोटल महाराजा का उद्घाटन, मिलेगी मॉडर्न फैसिलिटी

होटल महाराजा का उद्घाटन, मिलेगी मॉडर्न फैसिलिटी


Deoli News 26 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी में शनि महाराज मंदिर के समीप अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त ‘होटल महाराजा’ का गत दिनों उद्घाटन हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि शिव शिक्षा समिति सरोली के निदेशक डॉ. शिवजी लाल चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि सत्यनारायण तिवाड़ी ने फीता काटकर होटल का उद्घाटन किया।

पं घासीराम शर्मा (हैदराबाद) द्वारा दूनी में निर्मित यह चार मंजिला होटल क्षेत्र में मॉडर्न फैसिलिटी के लिए बनाया गया है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने बैंक्विट हॉल संचालक घासीराम का 31 किलो की माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक रामदेव साहू सहित कस्बे के कई लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि चौधरी ने कहा कि यह होटल स्थानीय स्तर पर शहर जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। होटल संचालक घासीलाल के अनुसार संस्थान में वातानुकूलित कमरे, विशाल गार्डन और पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। यहाँ जन्मदिन, विवाह और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d