Wednesday, April 29, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsचोरी के तांबे के तार खरीदने के आरोप में देवली का बर्तन...

चोरी के तांबे के तार खरीदने के आरोप में देवली का बर्तन व्यवसायी गिरफ्तार


Deoli News 28 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना पुलिस ने अवैध रूप से चोरी का माल खरीदने और बेचने के आरोप में देवली के एक बर्तन व्यवसायी को गिरफ्तार किया है। हनुमान नगर थाना प्रभारी गणेश के अनुसार पुलिस ने आरोपी के पास से करीब एक किलो 200 ग्राम जले हुए तांबे के तार बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई थाने में दर्ज प्रकरण 62 के अंतर्गत की गई है। गिरफ्तार आरोपी ज्योतिष कुमार पुत्र नंदकिशोर महाजन है, जो माल मोहल्ला, देवली का निवासी है। ज्योतिष कुमार देवली के गणेश रोड पर बर्तन का व्यवसाय करता है। इस मामले में पुलिस ने पूर्व में आत्माराम पुत्र भंवर लाल चौधरी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आत्माराम ने खुलासा किया कि उसने चोरी किए गए तांबे के तार बर्तन व्यवसायी ज्योतिष कुमार को बेचे थे। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच के बाद ज्योतिष कुमार को चोरी का माल खरीदने और आगे बेचने के आरोप में हिरासत में लिया।

हनुमान नगर पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या आरोपी पहले भी इस तरह के चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में शामिल रहा है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d