Monday, May 4, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationबस स्टैंड पर लात-घूंसे चलना हुआ आम, चालक को जमकर पीटा

बस स्टैंड पर लात-घूंसे चलना हुआ आम, चालक को जमकर पीटा

एक जना शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार


Deoli News 4 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर में आए दिन होने वाले विवाद अब आम बात हो गए हैं। रविवार को भी महज बस खड़ी करने की जगह को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें रोडवेज बस चालक के साथ जमकर लात-घूंसे चले।

Oplus_16908288

इस घटना के बाद स्टैंड पर काफी देर तक सनसनी मची रही। दरअसल जयपुर से कोटा जा रही नॉन-स्टॉप रोडवेज बस के चालक राज मोहम्मद और परिचालक महावीर गुर्जर निवासी कोटा जब देवली पहुंचे, तो स्टैंड पर जगह के अभाव को लेकर ठेला विक्रेता रामदयाल से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि ठेला चालक और उसके पुत्रों ने बस चालक के साथ सरेआम मारपीट शुरू कर दी। चालक को जमीन पर पटक-पटक कर पीटने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर रामदयाल को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से रोडवेजकर्मियों में नाराजगी है।

…नहीं तो बायपास से निकलेंगे

चालकों का कहना है कि स्टैंड पर अव्यवस्था और असुरक्षा के कारण यहां विवाद होना रोज की बात हो गई है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस और प्रशासन ने प्रबंधन में सुधार नहीं किया, तो वे बसें स्टैंड के अंदर लाने के बजाय सीधे बाईपास से निकल जाएंगे।

लिहाजा ऐसी स्थिति में आम यात्रियों को परेशानी होगी। आगामी दिनों में नई बसों के संचालन शुरू होने से स्थिति और भी बिगड़ने की आशंका है, ऐसे में प्रशासन को बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। उल्लेखनीय है कि देवली बस स्टैंड कैंपस इन दिनों जबतरासों और मारपीट व विवादों के लिए आए दिन सामने आ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d