Jahazpur News 16 मई (मोहम्मद आज़ाद नेब) जहाज़पुर क्षेत्र के झाबड़िया गांव में शुक्रवार को खेत पर कृषि कार्य के दौरान एक किसान की गिरने से मौत हो गई।
पुलिस की जानकारी के अनुसार भूरा मीणा पुत्र देवाराम मीणा निवासी झाबड़िया शुक्रवार अपरान्ह करीब सवा 3 बजे अपने खेत की मेड पर नीम के पेड़ की टहनी काट रहा था। टहनी काटते समय अचानक संतुलन बिगड़ जाने से वह सिर के बल जमीन पर गिर गए, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए जहाजपुर चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस थाना जहाजपुर में रिपोर्ट देकर पोस्टमार्टम करवाने की मांग की।
इस पर शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


