Saturday, May 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationटोंक जिले की कमान, अब नए कप्तान के हाथ

टोंक जिले की कमान, अब नए कप्तान के हाथ


Deoli News 23 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा ने शनिवार को कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना और आमजन को सुरक्षित वातावरण देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। एसपी ने विशेष रूप से अवैध बजरी खनन को एक बड़ी चुनौती बताते हुए चेतावनी दी कि इस अवैध धंधे में लिप्त माफियाओं और उनके सहयोगियों के खिलाफ पुलिस विशेष टीमों के माध्यम से सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिसिंग को पारदर्शी बनाने पर उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

अपराध नियंत्रण के साथ-साथ उन्होंने साइबर ठगी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले निवर्तमान पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा को भी स्थानीय जिले के अधिकारियों ने विदाई दी।

मंत्री ने कलक्टर को किया फोन… देवली बस स्टैंड को यथावत रखे

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d