Wednesday, May 27, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपं. नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

पं. नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि


Deoli News 27 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को नगर पालिका परिसर स्थित नेहरू उद्यान में पं नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने पं नेहरू के स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्र निर्माण, पंचवर्षीय योजनाओं और आधुनिक भारत के मंदिरों (आईआईटी, एम्स, इसरो, बांध आदि) की स्थापना में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही उनकी गुट-निरपेक्ष और सशक्त विदेश नीति की प्रशंसा की गई। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने गौशाला जाकर गायों को हरा चारा खिलाया। इस दौरान महादेव मीणा, सौरभ जिंदल, भीमराज जैन, टीकम चंद सेन, शम्मी रंगरेज, पंकज जैन सर्राफ़, विनोद पुजारी, मुकेश गर्ग, राजीव जैन, मनजीत सिंह, राम निवास मीणा, शानू अब्बासी, राजीव ग्वाला और नीरज शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d