Deoli News 28 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमावत ने चाँदली की झोपड़िया (देवली) निवासी रामेश्वर प्रसाद गुर्जर को संगठन का प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा राजस्थान में नियुक्त किए गए 3 महामंत्रियों की सूची में रामेश्वर गुर्जर भी शामिल है, जिन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।



