Saturday, May 30, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusiness"सिस्टो पेरिटोनियल शंट" तकनीक से मिला नया जीवन, सिरदर्द से मिली राहत

“सिस्टो पेरिटोनियल शंट” तकनीक से मिला नया जीवन, सिरदर्द से मिली राहत

न्यूरोसर्जन डॉ. राघव जिंदल ने किया सिर का जटिल ऑपरेशन 


Deoli News 30 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के समीप स्थित ऊंचा गाँव की रहने वाली 48 वर्षीय चकोला देवी मीना ने एक गंभीर न्यूरोलॉजिकल समस्या से सफलतापूर्वक जंग जीती है। मरीज लंबे समय से गंभीर सिरदर्द से जूझ रही थीं और उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए अजमेर सहित अन्य स्थानों पर भी उपचार लिया था।

लेकिन उन्हें अपेक्षित राहत नहीं मिल पाई थी। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए देवली स्थित महेश नर्सिंग होम एवं महेश्वरम हॉस्पिटल में उनका उपचार शुरू किया गया। न्यूरोसर्जन डॉ. राघव जिंदल ने जांच में पाया कि महिला के मस्तिष्क में रेट्रोसेरेबेलर अराक्नोइड सिस्ट और उसके कारण हाइड्रोसेफलस की समस्या विकसित हो गई थी, जिसके कारण मस्तिष्क पर अत्यधिक दबाव बन रहा था। डॉ. राघव जिंदल ने इस जटिल स्थिति के उपचार के लिए आधुनिक ‘सिस्टो पेरिटोनियल (Cysto Peritoneal) शंट’ तकनीक का उपयोग करने का निर्णय लिया।

इस अत्याधुनिक सर्जिकल प्रक्रिया के माध्यम से डॉ. जिंदल ने शंट प्रत्यारोपित किया, जिससे मस्तिष्क के भीतर जमा अतिरिक्त तरल पदार्थ का दबाव नियंत्रित हो गया। सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति में सुधार देखा गया है और उन्हें वर्षों से चल रही इस तकलीफ से पूर्णतः राहत मिली है। महिला ने बताया कि उसे यहां 80% लाभ मिला है और वह इलाज से खुश हैं। अब वह थोड़ा चल भी सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d