Deoli News 31 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर रविवार को कुचलवाडा कलां एनएच 52 में सबल ट्रस्ट कोटा की टीम एवं वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. बृज किशोर सैनी द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मौजूद युवाओं को बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, तंबाकू, जर्दा एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। डॉ. सैनी ने तंबाकू एवं नशे के गंभीर दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और युवाओं से एक स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन शैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जागरूक युवा ही एक नशामुक्त और स्वस्थ समाज की मजबूत नींव होते हैं।



