आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को किया प्रोत्साहित
Deoli News 3 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का बुधवार सुबह जयपुर से कोटा जाते समय देवली में अभिनंदन किया गया।
यह स्वागत ब्लॉक अध्यक्ष महादेव मीणा के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान शहर अध्यक्ष सौरभ जिंदल के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर उनका विशेष सम्मान किया गया। प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने ब्लॉक व शहर अध्यक्ष के संगठन में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। साथ ही आगामी नगर पालिका और पंचायत चुनावों को पूरी मजबूती के साथ लड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने की बात कही।
इस दौरान प्रदेश सोशल मीडिया महासचिव नीरज शर्मा, मण्डल अध्यक्ष नरेश वर्मा, ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश अजमेरा, सत्यनारायण सरसड़ी, संगठन महामंत्री शम्मी रंगरेज, उपाध्यक्ष टीकम चंद सेन, राजू ग्वाला सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।


