Deoli News 6 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर पुलिस ने शुक्रवार को शहर के कोटा रोड स्थित ज्ञानदीप महाविद्यालय के सामने ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले एक ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की है।
थाने में दर्ज मामले के अनुसार शुक्रवार को पुलिस टीम ने गश्त के दौरान ट्रैक्टर के चालक को तेज़ आवाज़ में टेप बजाते हुए पकड़ा, जिससे विद्यार्थियों के अध्ययन में बाधा उत्पन्न हो रही थी। यह युवक मनीष कुमार पुत्र कैलाश चंद्र गुर्जर है, जो गांगीथला, थाना जहाजपुर का निवासी है। पुलिस ने कोलाहल एक्ट की धारा 4/6 के तहत मामला दर्ज कर मौके से टेप, स्पीकर और मेमोरी कार्ड ज़ब्त कर लिए। वहीं इस आरोप में युवक को नियमानुसार ज़मानत मुचलके पर रिहा किया गया।



