पहले प्रयास में मिली सफलता
Deoli News 15 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कोटा रोड निवासी मनाली मीणा ने हाल ही में जेईई एडवांस्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र व अपने परिवार का नाम रोशन किया है। बता दे कि आईआईटी देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में एक है।
जिसमें सिलेक्शन होना एक उपलब्धि है। मां संजू ने बताया कि मनाली का चयन आईआईटी खड़गपुर पश्चिम बंगाल में चार वर्षीय बीटेक डिग्री के लिए हुआ है। मनाली ने यह कठिन परीक्षा अपने प्रथम प्रयास में ही कोटा के एलन संस्थान से तैयारी करते हुए उत्तीर्ण की है। मनाली ने अपनी 10वीं कक्षा में 97.33 प्रतिशत और 12वीं कक्षा में 98.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। उसने अपनी शुरुआती शिक्षा आर्यन मुकुल पब्लिक स्कूल से पूरी की है। मनाली के पिता हेमराज मीणा और माता संजू मीणा हैं। अपनी इस उपलब्धि के बाद मनाली अब आईआईटी से उच्च शिक्षा प्राप्त कर प्रशासनिक सेवा में अपना करियर बनाना चाहती है और उसे इलेक्ट्रिकल (कोर ब्रांच) में प्रवेश मिला है।
मनाली की सफलता पर परिजनों को बेहद खुशी है। परिजनों की इच्छा है कि अब इसकी उच्च शिक्षा पूरी होकर वह जल्द प्रशासनिक सेवा में अपना लक्ष्य पूरा करें। उल्लेखनीय है कि मनाली मीणा शुरुआत से मेघावी छात्रा रही है। मनाली के आईआईटी मेंस में 97.50 परसेंटाइल और एडवांस में ऑल इंडिया कैटिगरी रैंक 375 रही।


