Friday, June 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskयोग दिवस की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शिविर संपन्न

योग दिवस की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शिविर संपन्न


Deoli News 19 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के सफल आयोजन को लेकर देवली ब्लॉक में तैयारियों का दौर जारी है, इसके तहत शुक्रवार को दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ।

उक्त प्रशिक्षण शिविर में उपखंड की प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर योगाभ्यास कराने वाले योग शिक्षकों को प्रोटोकॉल के अनुसार प्रशिक्षण प्रदान दिया गया, जिसमें शारीरिक शिक्षकों और आयुर्वेद विभाग के योग शिक्षकों ने भाग लिया। ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ. पीएल जांगिड़ ने सभी योग शिक्षकों को अपने पंचायत मुख्यालय पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को प्रोटोकॉल के अनुसार अनुशासित, व्यवस्थित और उचित प्रबंधन के साथ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों से अपने जीवन में योग को अपनाने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने की बात कही गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सहायक नोडल अधिकारी डॉ. हजारीलाल बैरवा, हीरालाल और मनोज कुमार भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d