Tuesday, June 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpदेवली गांव सड़क विवाद, ग्रामीणों व परिवादी को राहत देने की मांग

देवली गांव सड़क विवाद, ग्रामीणों व परिवादी को राहत देने की मांग

उपखंड अधिकारी से हुई प्रतिनिधि मंडल की चर्चा


Deoli News 23 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मौजूदा नगर पालिका क्षेत्र के देवली गांव रोड की वर्षों से लंबित सड़क की समस्या के समाधान को लेकर मंगलवार को व्यापार महासंघ, आमजन और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी रूबी अंसार से मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारी से चर्चा कर इस विवाद का स्थाई समाधान निकालने का आग्रह किया, ताकि क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानियों से निजात मिल सके। इस विवाद के संबंध में परिवादी पक्ष के सुनील ग्वाला ने एसडीओ को बताया कि उनके पूर्वजों की देवली गांव रोड पर कुल 29 बीघा पुश्तैनी जमीन थी। उनका दावा है कि उन्होंने इस भूमि का कोई विक्रय नहीं किया है, जबकि वर्तमान में मौके पर यह भूमि घटकर साढ़े 24 से 25 बीघा ही शेष बची है। परिवादी ने आरोप लगाया कि वर्ष 1984-85 के सेटलमेंट के दौरान उनकी खातेदारी की जमीन को गलत तरीके से सिवायचक घोषित कर नगर पालिका के नाम कर दिया गया।

इसी भूमि पर बाद में नगर पालिका द्वारा सामुदायिक भवन का निर्माण कर दिया गया, जिससे विवाद गहरा गया। सुनील का कहना है कि वे सड़क निर्माण कार्य के कतई खिलाफ नहीं हैं और वे भी चाहते हैं कि ग्रामीणों को राहत मिले। हर वर्ष बारिश में इस समस्या से वह भी परिचित है। उनका स्पष्ट रुख है कि सड़क निर्माण के साथ-साथ उनके परिवार को भी उनकी पूरी जमीन का हक मिलना चाहिए, ताकि उन्हें भी न्याय मिल सके। परिवादी का कहना है कि हर बार उन्हें केवल आश्वासन मिल रहा है। वर्तमान में यह मामला न्यायालय में लंबित है और यथास्थिति (स्टे ऑर्डर) के आदेश के कारण सड़क निर्माण कार्य रुका हुआ है।

उपखंड अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा मौखिक रूप से दी गई जानकारी को सुना और मामले के उचित निस्तारण का आश्वासन दिया है। उल्लेखनीय है कि इस समस्या के समाधान के लिए स्थानीय विधायक राजेंद्र गुर्जर को भी सोमवार को नगर पालिका में आयोजित शिविर के दौरान अवगत कराया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d