Deoli News 1 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जहाजपुर चुंगी नाका स्थित महेश नर्सिंग होम में आगामी 5 जुलाई को अलका आईवीएफ (श्री कनक हॉस्पिटल’) के तत्वावधान में निःशुल्क निःसंतानता निवारण जागरूकता शिविर लगेगा।
नर्सिंग होम प्रबंधन ने बताया कि यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगा। शिविर में विशेषज्ञों द्वारा बंद नलियों, अंडों का निर्माण न होना, पीसीओडी, नसबंदी के बाद की समस्या, बार-बार आईवीएफ व आईयूआई में असफलता और बार-बार गर्भपात जैसी समस्याओं का परामर्श दिया जाएगा। शिविर में आईवीएफ उपचार पर छूट दी जा रही है।


