Deoli News 2 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अमरनाथ यात्रा के लिए गुरुवार को देवली से यात्रियों का एक जत्था कार द्वारा रवाना हुआ। जिन्हें लोगों और परिजनों ने माला पहनाई।
यात्रियों के इस दल में पूर्व पार्षद किशन लाल साहू के साथ सुरेश, नरेश बलसोरा, महावीर जेथवाल, मुकेश जेथवाल और राकेश राय शामिल हैं। किशन लाल साहू अपनी 25वीं अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं। यात्रा कार्यक्रम के अनुसार यह दल 5 जुलाई को पहलगाम पहुंचेगा, जिसके बाद 8 जुलाई को बाबा बर्फानी के दर्शन किए जाएंगे। दर्शनों के बाद यात्रियों का यह दल 13 जुलाई को वापस देवली लौटेगा।



