Tuesday, July 7, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsशव की हुई शिनाख्त, परिजनों को सौंपा शव

शव की हुई शिनाख्त, परिजनों को सौंपा शव


Deoli News 7 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अजमेर-कोटा रोड पर स्थित बारला पोल्या के पास सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मिले व्यक्ति के शव की शिनाख्त कर ली गई है।

मृतक की पहचान सुवालाल मीणा (55) पुत्र मोतीलाल मीणा, निवासी सरसिया, थाना जहाजपुर जिला भीलवाड़ा के रूप में हुई है। हनुमान नगर थाना प्रभारी गणेश मीणा के अनुसार सुवालाल मीणा नापाकाखेड़ा क्षेत्र स्थित अपनी बेटी के घर आए हुए थे। सोमवार को वे बेटी के घर से पैदल ही कहीं निकले थे। इसी दौरान बारला पोल्या के पास अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे गिर पड़े, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही हनुमान नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर देवली के राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था।

पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास शुरू किए और सफल रही। थाना प्रभारी गणेश मीणा ने बताया कि शिनाख्त होने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d