Friday, July 10, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationनमो उद्यान से हटे 9 लाख के ओपन जिम उपकरण, मकान में...

नमो उद्यान से हटे 9 लाख के ओपन जिम उपकरण, मकान में मिले…

पालिका ने बताया तकनीकी कारण, ठेकेदार बोला : भुगतान नहीं मिला, लिहाजा वापस हटाए उपकरण


Jahazpur News 10 जुलाई (मोहम्मद आजाद नेब) नगर पालिका द्वारा शहरवासियों के स्वास्थ्य के लिए ‘नमो उद्यान’ में स्थापित किए गए 9 लाख रुपए के ओपन जिम के उपकरण अचानक गायब हो गए हैं। फिलहाल मौके पर केवल टीनशेड शेष बचे है।

जबकि पड़ताल में पता चला कि ये उपकरण मातोलाई रोड स्थित एक निजी मकान में रखे गए हैं। इस मामले में जिम्मेदार पक्षों के बयान पूरी तरह विरोधाभासी हैं। नगर पालिका की स्टोर इंचार्ज आशा शर्मा ने इसे ‘टेक्निकल प्रॉब्लम’ बताया है, जबकि ठेकेदार जियाउल हक का दावा है कि पालिका द्वारा भुगतान नहीं किए जाने के कारण उन्होंने उपकरण वापस खोल लिए हैं। सरकारी संपत्ति को बिना किसी सार्वजनिक सूचना के इस तरह निजी स्थान पर ले जाने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। शहरवासियों में इस लापरवाही को लेकर चर्चा है। लिहाजा नगर पालिका इस मामले में क्या स्पष्टीकरण देती है और ये उपकरण पुनः कब तक जनता के उपयोग के लिए लगाए जाएंगे।

जबकि यह सभी उपकरण मातोलाई रोड स्थित एक लुहार के मकान की चार दीवारी के भीतर रखे हुए मिले। लोगों का कहना है कि नमो उद्यान का उद्घाटन केवल फोटो सेशन तक ही सीमित रह गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here