Deoli News 11 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कोटा रोड स्थित अजमेर-कोटा बाईपास पर शनिवार दोपहर एक सड़क हादसा हुआ। यहाँ एक अनियंत्रित ट्रेलर अचानक पलट गया।
जिससे ट्रेलर चालक घायल हो गया। प्राथमिक की जानकारी के अनुसार, ट्रेलर अजमेर-कोटा बाईपास से गुजर रहा था, तभी मोड़ काटते समय वह असंतुलित होकर पलट गया। हादसे का शिकार हुआ चालक मूलचंद खजुरी का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के एमटी मोहम्मद वसीम खान तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल चालक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उसका उपचार जारी है। बताया गया है ट्रेलर में मुर्गी का दाना भरा हुआ था, जिसके कट्टे बिखरने से सड़क पर भी यातायात प्रभावित हुआ। वहीं लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बताया कि यदि ट्रेलर की ओर कोई होता तो जान जा सकती थी।



