Deoli News 13 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक कलेक्ट्रेट में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में सम्पर्क पोर्टल पर शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने वाले जिले के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
देवली से उपखंड अधिकारी रूबी अंसार, विकास अधिकारी तथा पीएचईडी के सहायक अभियंता नितिन जैन को उत्कृष्ट कार्य के लिए कलक्टर टीना डाबी द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों से आमजन की शिकायतों का संवेदनशीलता एवं निर्धारित समय सीमा में निस्तारण करने को कहा गया। इसी तरह जिले के 21 कर्मचारियों व अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया है।


