Wednesday, July 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsकार सवार दो भाइयों के साथ मारपीट, सिर में चोट

कार सवार दो भाइयों के साथ मारपीट, सिर में चोट

नामजद समेत अन्य पर मामला दर्ज


Deoli News 22 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र में सामाजिक कार्यक्रम से लौट रहे दो सगे भाइयों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर चार नामजद सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस में दर्ज के अनुसार धुंवाला निवासी रामसिंह मीणा पुत्र सोहनलाल मीणा ने रिपोर्ट दी कि गत 20 जुलाई की रात वह अपने छोटे भाई लोकेश मीणा के साथ गांगीथला गांव में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में भोजन करने गए थे। रात करीब 11 बजे दोनों अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से गांव लौट रहे थे। रिपोर्ट में बताया गया कि गांव के पास खेतों की ओर जाने वाले रास्ते पर उनकी कार के आगे एक मोटरसाइकिल चल रही थी। कार का हॉर्न बजाने पर मोटरसाइकिल चालक अशोक रेगर पुत्र शिवराज रेगर निवासी गांगीथला, ने आगे जाकर उनकी कार रुकवा ली। आरोप है कि अशोक ने मोबाइल फोन कर अपने भाई करण रेगर पुत्र शिवराज रेगर तथा दो-तीन अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया।

रीजनल टीम ने परखी 108 एम्बुलेंस सेवाएं, रखरखाव और उपचार व्यवस्था देखी

पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद सभी ने मिलकर दोनों भाइयों के साथ लात-घूंसों और लकड़ियों से मारपीट की। मारपीट में लोकेश मीणा के सिर में चोट आई। वहीं धक्का-मुक्की के दौरान दोनों भाइयों के मोबाइल फोन भी कहीं गिर गए, जो बाद में भी नहीं मिला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here