Thursday, July 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली से कल्याणजी के लिए सीधी बस सेवा जल्द, श्रद्धालुओं को सुविधा

देवली से कल्याणजी के लिए सीधी बस सेवा जल्द, श्रद्धालुओं को सुविधा

एक अगस्त से शुरू होगी बस


Deoli News 23 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) रोडवेज बूंदी डिपो की ओर से आगामी एक अगस्त शनिवार से कोटा जंक्शन से बूंदी, देवली, टोडारायसिंह, मालपुरा होते हुए डिग्गी कल्याणजी के लिए नई सीधी बस सेवा शुरू होने जा रही है।

इस बस के संचालन से देवली और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को कोटा, बूंदी, टोडारायसिंह, मालपुरा और डिग्गी की बेहतरीन कनेक्टिविटी का सीधा लाभ मिलेगा। खासकर डिग्गी कल्याण जी दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को बेहद सुविधा होगी। बुकिंग प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि यह बस सेवा यात्रियों के लिए बेहद सुविधाजनक होगी। उन्होंने बताया कि कोटा से सुबह 6:20 बजे चलकर यह बस निर्धारित रूट से होते हुए सुबह 8:50 बजे देवली पहुंचेगी। जहां 8:50 से 9:10 बजे तक यहां विश्राम व ठहराव के बाद राजमहल, टोडारायसिंह व मालपुरा होते हुए 11:50 बजे डिग्गी कल्याण जी पहुंचेगी। इसके बाद वापसी यात्रा के दौरान यही बस इसी रुट से डिग्गी कल्याणजी से दोपहर 2 बजे चलकर शाम 4:45 बजे देवली पहुंचेगी, उन्होंने बताया कि यह बस रात 7 बजे वापस कोटा पहुंचेगी। रोडवेज बूंदी डिपो के मुख्य प्रबंधक डॉ. घनश्याम गौड़ के निर्देशन में इस बस का संचालन किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को समय पर सुगम और सुरक्षित परिवहन सेवा उपलब्ध हो सकेगी।

बुकिंग प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि एक अगस्त को बस के देवली पहुंचने पर शहर के लोगों की ओर से स्वागत किया जाएगा। वही पहली यात्रा में जाने के इच्छुक यात्री एक दिन पहले एडवांस बुकिंग स्थानीय रोडवेज कार्यालय करा सकेंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले देवली से सीधे गोवर्धन जी मथुरा, हरिद्वार, खाटूश्यामजी और सांवरिया सेठ की बस संचालित हो रही है। वहीं अब डिग्गी कल्याण जी दर्शन के लिए भी सीधी रोडवेज बस सेवा का लोगों को लाभ मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here