Tuesday, July 28, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministration...नहीं तो 30 जुलाई से जिलेभर के पटवारी-कानूनगो करेंगे पूर्ण कार्य बहिष्कार

…नहीं तो 30 जुलाई से जिलेभर के पटवारी-कानूनगो करेंगे पूर्ण कार्य बहिष्कार


Jahazpur News 28 जुलाई (मोहम्मद आज़ाद नेब) राजस्थान पटवार-कानूनगो संघ, जिला भीलवाड़ा ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर जिला कलक्टर के नाम उपखंड अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 29 जुलाई तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो 30 जुलाई से जिलेभर के सभी पटवारी और गिरदावर पूर्ण कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे।

ज्ञापन में संघ ने आरोप लगाया कि राजस्व कर्मियों पर अनावश्यक दबाव और भय का वातावरण बनाया जा रहा है। विभागीय जांचों में प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों की अनदेखी कर कठोर कार्रवाई की जा रही है, जिससे कर्मचारियों का मनोबल प्रभावित हो रहा है। संघ ने भयमुक्त कार्य वातावरण सुनिश्चित करने तथा लंबित विभागीय जांचों का निष्पक्ष निस्तारण करने की मांग की है। संघ ने पटवारी हरदेव लाल बैरवा के खिलाफ की गई कार्रवाई को नियमों के विपरीत बताते हुए मामले की पुनः समीक्षा कर राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1958 के तहत सक्षम स्तर पर भेजने की मांग की है।

इसके अलावा अन्य जिलों से स्थानांतरित होकर भीलवाड़ा में कार्यरत कर्मचारियों को शीघ्र कार्यमुक्त करने तथा वर्तमान में निलंबित सभी पटवारियों और गिरदावरों को तत्काल प्रभाव से बहाल करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here