Deoli News 29 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिले के मालपुरा स्थित महावीर मार्ग पर बारिश के दौरान बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से 27 वर्षीय नर्सिंग स्टूडेंट राहुल वर्मा की मौत हो गई।
घटना के बाद परिजनों और सर्वसमाज में नगर पालिका व विद्युत विभाग की कथित लापरवाही को लेकर आक्रोश व्याप्त है। सर्वसमाज देवली बके प्रतिनिधियों ने बुधवार को उपखंड अधिकारी रूबी अंसार के माध्यम से जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर तत्काल निलंबन की मांग की है। ज्ञापन में मृतक के आश्रितों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा सभी सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की मांग भी की गई है। लोगों का कहना है कि समय रहते जिम्मेदार विभागों ने आवश्यक सावधानी बरती होती तो यह हादसा टाला जा सकता था। मृतक अपने बुजुर्ग माता-पिता का सहारा होने के साथ ही पत्नी और मासूम बच्चों का एकमात्र पालनकर्ता था।
यहां ज्ञापन में चेतावनी दी है कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान राजबहादुर वर्मा, पांचूलाल मीणा, महेंद्र बैरवा, त्रिलोकचंद, रामसिंह मीणा, दिलखुश, साबुलाल समेत कई लोग मौजूद थे।


