Saturday, August 8, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsअलग-अलग स्थानों पर जुआ खेल रहे पांच जनों को पकड़ा

अलग-अलग स्थानों पर जुआ खेल रहे पांच जनों को पकड़ा


Deoli News 8 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाना पुलिस ने शुक्रवार को गश्त व मुखबिर की सूचना के आधार पर सार्वजनिक स्थानों पर ताश के पत्तों पर पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे पांच व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

पहली कार्रवाई गांधी पार्क के पास की गई। जहाँ मनीष पुत्र राजू वाल्मीकि, निवासी वाल्मीकि मोहल्ला देवली) तथा भैरु लाल पुत्र घीसालाल बैरवा, निवासी एजेंसी एरिया देवली को 450 रुपए नकद व 52 ताश पत्तों के साथ पकड़ा गया। दूसरी कार्रवाई बीएसएनएल कार्यालय की दीवार के पास पटेल नगर में की गई जहाँ राजूलाल पुत्र रामपाल निवासी वाल्मीकि मोहल्ला देवली, शनि वाल्मिकी पुत्र महावीर निवासी हरिजन मोहल्ला देवली तथा दीपक कुमार पुत्र ओमप्रकाश बलाई, निवासी नामिरदा को 500 रुपए नकद व 52 ताश पत्तों के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने के संबंध में धारा 13 आरपीजीओ के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here